Thursday , 18 June 2026
Home बिगलीक्स UP News : 1 minute 57 second video of 32 year old Engineer Mohit before death, Blame wife & inlaws#UP
बिगलीक्स

UP News : 1 minute 57 second video of 32 year old Engineer Mohit before death, Blame wife & inlaws#UP

429

यूपीलीक्स ..UP News : .पत्नी और ससुरालीजनों से तंग आकर एक और इंजीनियर की सुसाइड, वीडियो में कहा इंसाफ ना मिले तो अस्थियां नाले में बहा देना, काश लड़कों के लिए भी कोई कानून बने। ( UP News : 1 minute 57 second video of 32 year old Engineer Mohit before death, Blame wife & inlaws#UP)


बेंगलूरू के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष, आगरा के मुंबई की टीसीएस कंपनी में मैनेजर मानव शर्मा के बाद पत्नी और ससुरालीजनों से तंग आने के आरोप लगाते हुए औरैया के रहने वाले 32 साल के एक सीमेंट कंपनी में मैनेजर मोहित ने इटावा रेलवे स्टेशन के पास होटल में शुक्रवार रात में सुसाइड कर ली।
सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
सुसाइड करने से पहले मोहित ने एक वीडियो बनाया, एक मिनट 57 सेकेंड के वीडियो में मोहित कह रहा है कि जब तक आप लोगों को यह वीडियो मिलेगा तब तक में इस दुनिया से जा चुका होगा। काश कोई लड़कों के लिए कानून होता तो शायद मैं यह गलत कदम नहीं उठाता। मैं अपनी पत्नी और उसकी फैमिली की मानसिक प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं कर पाया। मुझे धमकी दी कि अगर मैंने अपना मकान और प्रॉपर्टी उसके नाम नहीं की तो वह मुझे, मेरे परिवार को दहेज के झूठे आरोप में फंसा देगी। मेरे मरने के बाद भी मुझे इंसाफ ना मिले तो मेरी अस्थियां नाले में बहा दिया जाए। मम्मी पापा आप लोग मुझे माफ कर देना मैं आपकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया।
सात साल से थे​ रिलेशन में
औरेया के रहने वाले मोहित मैनपुरी की रहने वाली प्रिया यादव से सात साल से रिलेशन में थे और 2023 में दोनों ने अरेंज मैरिज की थी। वीडियो में मोहित ने कहा है कि मेरी पत्नी प्रिया यादव का बिहार के समस्तीपुर जिले में टीचर में सिलेक्शन होने के बाद उसकी मां ने मेरे बच्चे को मिसकैरेज करवा दिया। और सारी ज्वेलरी अपने पास रख ली। जिस पर उनका कोई अधिकार नहीं था। चार महीने से मोहित अपनी पत्नी प्रिया के साथ अलग रह रहा था, प्रिया अपने मायके चली गई थी वहां से अभी लौटी थी।


कोटा जाने की कहकर निकला था मोहित
इंजीनियर मोहित के भाई तारेन प्रताप का मीडिया से कहना है कि मोहित कोटा जाने की कहकर निकला था बताया था कि वह पहले इटावा रुकेगा और वहां से कोटा के​ लिए जाएगा। शुक्रवार सुबह छह बजे मोहित ने सुसाइड से पहले बनाया हुआ वीडियो भेजा। इसके बाद उसकी तलाश में पूरा परिवार जुट गया। मोबाइल की लोकेशन इटावा मिलने पर इटावा के होटलों में तलाश की, शुक्रवार रात को पुलिस ने सूचना दी कि इटावा रेलवे स्टेशन के बाहर होटल के कमरा नंबरा 101 में मोहित फंदे पर लटका मिला है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Stay arrangement for NEET UG aspirants in Youth Hostel Sanjay Place Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में नीट यूजी पुनर्परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Stop entry of Bus in Kamla Nagar G Block, 15 bus seize, 24 Challan

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के कमला नगर जी ब्लॉक से होकर बस...

बिगलीक्स

Firozabad Live News: 96 Gold packet missing from Bank Of India Bharaul Branch

फिरोजाबादलीक्स …बैंक आफ इंडिया से ग्राहकों का 96 पैकेट करोड़ों का सोना...

बिगलीक्स

Agra Live News: Temperature @ 40 Degree forecast for 18th June 2026 for Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फिर से गर्मी हौर लू चलेगी, जानें...

error: Content is protected !!