आगरालीक्स …Agra News : आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त सीईसी ज्ञानेश कुमार के आवास पर वोट चोरी लिखा पोस्टर लगाने की कोशिश और हंगामे पर 40— 50 पर मुकदमा। ( Agra News: FIR Lodge against Congress leader after protest outside CEC Gyanesh Kumar House in Agra#Agra)
सीईसी ज्ञानेश कुमार का विजय नगर कॉलोनी में पैतृक आवास है। आवास पर उनके माता पिता रहते हैं लेकिन वे पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में थे और आवास पर दो कर्मचारी थे। बिहार में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के विरोध और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी का दावा करते हुए खुलासा करते हुए सोमवार को कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वोट चोर लिखे पोस्टर लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर लगाने के लिए पहुंचे। इसे देखते हुए पहले से ही पुलिस फोर्स तैनात था। पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों को राधा क्रष्ण मंदिर पर रोक लिया। कांग्रेस और पुलिस कर्मियों के बीच धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई। कांग्रेस पदाधिकारी और पुलिस कर्मी गिर गए इससे उनके चोट आ गईं। पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस को शांत कराया।
दर्ज किया गया मुकदमा
डीसीपी सिटी सोनम कुमार का मीडिया से कहना है कि कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के मामले में विजय नगर चौकी प्रभारी जयपाल यादव की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अश्विनी जैन, महानगर उपाध्यक्ष गीता सिंह सहित 40 50 अज्ञात हैं।