आगरालीक्स,,,Agra News: आगरा के एक प्रतिष्ठित स्कूल के गणित का टीचर अपनी कोचिंग में 10 वीं की छात्रा से की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज, स्कूल से निष्कासित। ( Agra News: FIR lodge against Math teacher for molesting 10th Girl Student in Coaching#Agra )
सिकंदरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूल में डेढ़ साल से गणित पढ़ा रहे 36 साल के टीचर की नगला बूढ़ी में कोचिंग है । कोचिंग में दयालबाग क्षेत्र की 10 वीं की छात्रा पढ़ती है, पिछले कुछ दिनों से छात्रा के गुमसुम रहने पर परिजनों ने उससे बात की, छात्रा रोने लगी।
छह महीने से परेशान कर रहा शिक्षक
छात्रा ने अपने परिजनों को बताया कि 6 महीने से टीचर उसे परेशान कर रहे हैं, ब्वाय फ्रेंड बनाने का दबाव बना रहे हैं। कुछ दिन से उसे गलत तरीके से छूने का प्रयास कर रहे हैं। इससे छात्रा डर गई, उसे डर था कि घर पर शिक्षक की हरकत के बारे में बताने पर परिजन पढ़ाई छुड़वा सकते हैं।
इस मामले में पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।