आगरालीक्स… आगरा में आज से सीबीएसई की 12 वीं और 10 वीं क बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही हैं; 26 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। आधे घंटे पहले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
33 केंद्र पर होगी परीक्षा
सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा 33 केंद्रों पर होगी, पहले दिन गुरुवार को कक्षा 10 के 15660 और 12 वीं के 11544 छात्र शामिल होंगे। इस तरह कुल 27204 छा़त्र परीक्षा में शामिल होंगे।
पहले दिन ये हैं परीक्षाएं
सीबीएसई की 10 वीं की पहले दिन पेंटिंग और 12वीं की उद्यमिता की परीक्षा है।