आगरालीक्स …..आगरा में कूड़ा जलाने पर मुकदमा, कॉलोनी में खाली प्लाट में कूड़ा जलाने पर की गई कार्रवाई।

आगरा के देवीराम फूड सर्किल, आवास विकास कॉलोनी के बराबर में खाली प्लाट में कूड़ा जलाने की शिकायत मिली थी। नगर निगम ने टीम भेजकर आग पर काबू पा लिया। इस मामले में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नगर निगम आनंद कुमार ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। सिकंदरा थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही का कहना है कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जिससे पता चल सके कि कूड़ा किसने जलाया।
शहर में जगह जगह जल रहा कूड़ा
शहर में जगह जगह कूड़ा जलाया जा रहा है, नगर निगम के कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोग कूड़े में आग लगा देते हैं। जबकि कूड़ा जलाया नहीं जा सकता है।