Friday , 1 May 2026
Home आगरा Agra News : FIR Lodged against Hospital owner & two other doctor’s after patient died #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : FIR Lodged against Hospital owner & two other doctor’s after patient died #agra

133

आगरालीक्स …आगरा में मरीज की मौत के मामले में बड़े हॉस्पिटल के संचालक सहित तीन डॉक्टरों पर गैर इरादत हत्या का मुकदमा। मौत के बाद आईसीयू में रखने का आरोप।

आगरा के सरकार नर्सिंग होम में जींगना, मैनपुरी निवासी जवर सिंह ने अपने भाई वेदराम को पेट में चुभन की समस्या होने पर 15 सितंबर 2022 को एमजी रोड राजा की मंडी स्थित डॉ. रोहित गुप्ता को ओपीडी में दिखाया। उन्होंने सरकार नर्सिंग होम, दिल्ली गेट में भर्ती करा दिया। 18 सितंबर को सीटी स्कैन कराया गया, डॉक्टर ने आंतों में जख्म बताते हुए आपरेशन कराने की सलाह की। आरोप है कि डॉ. रोहित गुप्ता ने डॉ. शरद गुप्ता से आपरेशन कराने के लिए कहा जबकि परिजन अन्य डॉक्टर से आपरेशन कराना चाहते थे। दोपहर में आपरेशन कर दिया गया, इसके बाद जनरल वार्ड में मरीज को शिफ्ट कर दिया।
मौत के बाद आईसीयू में रखने का आरोप
आरोप है कि आपरेशन के बाद मरीज की तबीयत बिगड़ गई, डॉक्टर बुलाने के लिए कहा लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आए। आरोप है कि हॉस्पिटल के संचालक प्रबंधक डॉ. देवाशीष सरकार ने लात मारकर गेट से बाहर निकला दिया, वार्ड में मरीज तड़पता रहा और 19 सितंबर की सुबह नौ बजे मौत हो गई। मौत होने के बाद आईसीयू में
डॉक्टर के पैनल ने की जांच
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने एसएन के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट सहित तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया। पैनल ने अपनी रिपोर्ट में आपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर सुपर स्पेशियिलिस्ट को न बुलाने की बात रखी। इस मामले में पैनल की रिपोर्ट के आधार पर थाना हरीपर्वत में सरकार नर्सिंग होम के संचालक प्रबंधक डॉ. देवाशीष सरकार, डॉ. रोहित गुप्ता और डॉ. शरद गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में डॉ. देवाशीष सरकार का मीडिया से कहना है कि मरीज का इलाज किसी अन्य डॉक्टर ने किया था, आपरेशन करने वाले डॉक्टर को ही सही जानकारी होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 6 MM Rain recorded, Clear sky forecast today

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 6 एमएम बारिश की गई रिकॉर्ड, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 1st May 2026

आगरालीक्स ,,,Agra News: आगरा का 1 मई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ आधार...

आगरा

Agra Live News: Three arrested for attempting to sell land using forged documents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेची जा रही थी. पुलिस ने...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A flyover will be constructed at Sikandra. The process of obtaining NOCs from six departments has begun…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सिकंदरा पर बनेगा फ्लाईओवर. छह विभागों से एनओसी की प्रक्रिया...

error: Content is protected !!