Friday , 1 May 2026
Home टॉप न्यूज़ The journey of Tangewale’s mafia don son Atiq Ahmed from wrapping his head to getting buried in the soil
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

The journey of Tangewale’s mafia don son Atiq Ahmed from wrapping his head to getting buried in the soil

150

प्रयागराजलीक्स…तांगेवाले के बेटे अतीक अहमद का आतंक का राज चार दशक रहा। सिर पर कफन बांधने के बाद राजनीति सफर में भी कोई नहीं आ सका सामने।

17 साल की उम्र में फिरोज तांगेवाला का बेटा अतीक उतरा जरायम की दुनिया में

माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शव। फाइल फोटो

माफिया डॉन अतीक अहमद के आतंक की कहानी करीब 45 साल पहले शुरू होती है। प्रयागराज तब इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था और यहां फिरोज तांगेवाले का बेटा अतीक अहमद 17 साल की उम्र में पहली बार जुर्म की दुनिया में दस्तक देता है। मात्र 17 साल की उम्र में ही अतीक अहमद पर हत्या का आरोप लग चुका था।

पांच साल में ही बड़े अपराधियों में शुमार

इसके बाद अतीक ने धीरे-धीरे जरायम की दुनिया में पैर जमाना शुरू किया। रंगदारी को ही अपना मुख्य धंधा बना लिया। 23 की उम्र तक अतीक ने अपराध की दुनिया में मजबूत पकड़ बना ली। प्रयागराज इलाके में पांच वर्ष में ही अतीक ने अपराध की दुनिया में पहचान मजबूत कर ली।

रसूखदारों के सहयोग चांद बाबा गिरोह पर भारी

इलाहाबाद में तब के बड़े अपराधी चांद बाबा से खुन्नस रखने वाले रसूखदार लोगों ने अतीक को समर्थन करना शुरू कर दिया था। अतीक कुछ ही समय में बड़े गिरोह वाला अपराधी बन चुका था। चांद बाबा के गिरोह पर भारी पड़ने लगा था। इसके बाद उसने सिर पर सफेद कपड़ा बांधना शुरू कर दिया था, जिसे उसके करीबी कफन बांधने की बात कहते थे।

अपराध की दुनिया के बाद राजनीति में कदम

अपराध की दुनिया में ताकत और दौलत कमाने के बाद अतीक अहमद ने राजनीति में पैर रखना शुरू किया, लेकिन हत्या, अपहरण, फिरौती के मामलों में मुकदमे दर मुकदमे दर्ज होते रहे, लेकिन राजनीतिक रसूख के कारण वह बेखौफ घूमता रहा।

वर्ष 1989 में निर्दलीय विधायक बना, कुख्यात चांद बाबा को हराया

साल 1989 में एक साल जेल में रहने के बाद अतीक अहमद ने इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा सीट से निर्दलीय पर्चा भरा। अतीक का मुकाबला कुख्यात चांद बाबा से था, लेकिन धनबल बाहुबल से जीत अतीक की ही हुई। अतीक के विधायक बनने के कुछ माह बाद ही चांद बाबा की हत्या हो गई। अब तत्कालीन इलाहाबाद में अतीक को टक्कर देने वाला कोई नहीं बचा। अतीक के सामने चुनाव में खड़ा होने की हिम्मत कोई नहीं कर पाता था।

तीन बार निर्दलीय विधायकी का चुनाव जीता

अतीक अहमद ने निर्दलीय 1991 और 1993 में विधायकी का चुनाव जीता। उसके बाद साल 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चौथी बार विधायक बन गया। इसके अगले चुनाव में अतीक अहमद ने एक बार फिर अपनी पार्टी बदली लेकिन जीत हासिल नहीं कर सका, तब वह प्रतापगढ़ से अपना दल के टिकट पर लड़ा था। साल 2002 में अतीक अहमद अपना दल के टिकट पर पांचवीं बार उप्र विधानसभा पहुंचा। तब तक अतीक अहमद को राजनीति का नशा चढ़ चुका था और उसके रास्ते में जो भी आता था, उसे ठिकाने लगा देता था।

राजूपाल की हत्या के बाद सीबीआई जांच के आदेश

राजू पाल की हत्या के 12 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए। सीबीआई ने अतीक और अशरफ समेत 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। उमेश की मजबूत पैरवी पर हाई कोर्ट ने 2 महीने में राजू पाल हत्याकांड का ट्रायल पूरा करने का आदेश पिछले दिनों दिया था।

उमेश पाल की हत्या के बाद आए दुर्दिन

इससे पहले ही 24 फरवरी को उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इसके बाद से ही सीएम योगी ने हत्यारों को मिट्टी में मिला देने का ऐलान किया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A flyover will be constructed at Sikandra. The process of obtaining NOCs from six departments has begun…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सिकंदरा पर बनेगा फ्लाईओवर. छह विभागों से एनओसी की प्रक्रिया...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: St. John’s College Assistant Professor’s Class 12 Marksheet Found Fake; Case Registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सेंट जॉन्स कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की 12वीं की मार्कशीट...

टॉप न्यूज़

Agra News: IMA, Agra Expresses Concern Over Notice Issued to Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में आवासीय भूमि पर चल रहे हॉस्पिटल को...

देश दुनिया

Major Tragedy: Cruise Sinks in Jabalpur’s Bargi Dam…#agranews

जबलपुरलीक्स…बड़ा हादसा, जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा. 30 के करीब...

error: Content is protected !!