आगरालीक्स…. आगरा के अपार्टमेंट में पालतू कुत्ते के काटने पर मालकिन जूता कारोबारी की पत्नी पर मुकदमा। जानें क्या है नियम।

आगरा के न्यू आगरा स्थित कावेरी ग्रीन अपार्टमेंट, कैलाश विहार कॉलोनी में तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 309 में अंजलि डोडिया रहती हैं। उनका आरोप है कि 26 मार्च को वे अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल से अपने फ्लैट के लिए जा रहीं थी, उस समय सीढ़ियों के पास अपार्टमेंट में रह रहे जूता कारोबारी की पत्नी शानू बैरी का पालतू शिटजू ब्रीड का कुत्ता घूम रहा था। कुत्ते ने अंजलि को काट लिया, उनके हाथ पैर में घाव हो गए। पास में ही कुत्तू की मालकिन शानू भी खड़ी हुई थी, आरोप है कि उन्होंने कुत्ते को रोकने की कोशिश नहीं की, शोर सुनकर उनकी सास नीलिमा आई उन्होंने अंजलि को बचाया।
मालकिन पर दर्ज किया गया मुकदमा
अंजलि का आरोप है कि कुत्ते को बांधकर रखने की कहने पर उनके साथ गाली गलौज की गई। आरोप है कि पहले भी कुत्ता काट चुका है। थाना प्रभारी न्यू आगरा विजय विक्रम सिंह का मीडिया से कहना है कि कुत्ते की मालकिन पर मुकदमा दर्ज किया गया है, विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अभी आगरा में कुत्तों का पंजीकरण नहीं हुआ शुरू
पालतू कुत्तों का पंजीकरण नगर निगम में होना है, प्रदेश के कई शहरों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। आगरा नगर निगम के सदन में कुत्ता पंजीकरण कराने का प्रस्ताव और नियम भी पास कर दिए गए थे लेकिन अभी पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसमें सख्त नियम हैं।