आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सिलिंडर में लीकेज से आग लगने के बाद धमाका, जान बचाने को बेटी पहली मंजिल से कूंदी, दुकान और घर का सामान जला, तीन झुलसे।
आगरा के शाहदरा राजनगर में अखिलेश शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर में बाहर की तरफ परचून की दुकान है। शनिवार शाम को एलपीजी गैस सिलिंडर की हॉकर डिलीवरी करके गया था। नवरात्र में हर रोज घर पर भजन कीर्तन के बाद परिजन आरती करते हैं। शनिवार शाम 7 बजे घर पर पहली मंजिल पर परिवार के आठ सदस्य पूजा कर रहे थे। ( Agra News: Fire break out in businessman house due to LPG leakage, Daughter jump from first floor)
दीपक को जलाते ही आग लगी और तेज धमाका
राघवेंद्र शर्मा की पत्नी वंदना ने पूजा के बाद आरती करने के लिए दीपक जलाया, सिलिंडर से गैस लीक हो रही थी इसलिए पूरे घर में आग लग गई और तेज धमाका हुआ। इससे परिजन दहशत में आ गए।
बेटी ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, पैरों में फेक्चर
आग लगते ही परिजन सीढ़ी से बाहर की तरफ भागे, इस दौरान वंदना, उनका बेटा आरव और भाई शैलेंद्र गिर गए और आग की चपेट में आ गए। वहीं, पहली मंजिल पर फंसी बेटी भूमि ने नीचे छलांग लगा दी इससे उसके पैर में चोट लग गई। आस पास के लोग भी आ गए, उन्होंने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जब तक आग पर काबू पाया जाता परचून और घर का सामान जलकर स्वाह हो गया।