आगरालीक्स …आगरा में खंदारी चौराहे के पास कैफे में लगी आग, आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोग बाहर निकल आए, दहशत। ( Fire break out in Cafe )
आगरा के खंदारी चौराहे के पास मऊ रोड पर ओम कैफे है, कैफे में खाने की स्टॉल भी है। रविवार रात को कैफे से अचानक आग की लपटें और धुआं उठने लगा, स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल कर्मियों को सूचना दी। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं।
दमकल कर्मियों पर आग पर काबू पाया ( Agra Crime News )
कुछ ही देर में दमकल कर्मी भी पहुंच गए, आग की लपटें अन्य दुकानों को चपेट में ना ले लें, इसे लेकर लोग दहशत में रहे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।