आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दौड़ती कार बनी आग का गोला, कार में शिक्षक पति पत्नी सहित चार लोग सवार थे, कार से कूदकर बचाई जान। ( Agra News: Fire break out in Car, Four teachers jumped out to rescue#Agra)
आगरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगौरा, फतेहाबाद में तैनात शिक्षक पश्चिमपुरी निवासी दिनेश शर्मा अपनी पत्नी श्वेता शर्मा, जयपुरिया निवासी चंचल जैन और खंदारी निवासी संजय सिंह मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए कार से निकले। कार दिनेश शर्मा चला रहे थे। शमसाबाद बाईपास के पास दौड़ती कार में अचानक से आग की लपटें उठने लगी।
कार रोक कर कूदे शिक्षक शिक्षिकाएं
अचानक से कार से आग की लपटें उठने पर शिक्षक शिक्षिकाओं के होश उड़ गए। दिनेश शर्मा ने बीच रोड पर कार रोक दी लेकिन तब तक आग की लपटें तेज हो चुकीं थी। कार से दिनेश शर्मा सहित चारों शिक्षक नीचे कूद गए, हवा के चलते कार आग का गोला बन गई।
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोग भी दूर खड़े रहे, पेट्रोल टैंक न फट जाए इस डर से भी लोग कार के पास में नहीं गए। कुछ ही देर में दमकल कर्मी पहुंच गए और आग पर काबू पाया।