आगरालीक्स …..आगरा में एमजी रोड पर कार में लगी आग, बोनट में लगी आग हुई बेकाबू, ट्रैफिक रुका, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल गया है।
आगरा में सोमवार सुबह सेंट जोंस चौराहे के पास एमजी रोड पर कार के बोनट से आग की लपटें उठने लगी, कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गई। एमजी रोड पर कार में आग लगती देख ट्रैफिक रुक गया लेकिन कार से आग की लपटें उठने पर लोग आग पर काबू पाने का प्रयास नहीं कर सके। एमजी रोड पर लोग कार से कुछ दूरी पर खड़े हो गए।

दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस के साथ ही दमकल कर्मी भी पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग का आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था। कार चलती हुई थी या खड़ी थी यह पता नहीं चल सका।
पुलिस जांच में जुटी
आग लगने के कारणों की जांच में पुलिस जुटी हुई है, पुलिस जांच में सामने आया है कि कार सुधांशु जैन के नाम पंजीकृत है।
गर्मी में बढ़ गईं आग की घटनाएं
तापमान बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। आए दिन फैक्ट्री, बिल्डिंग और वाहनों में आग लग रही है। गर्मी के साथ हवा भी चल रही है, इससे कुछ ही देर में आग बेकाबू हो रही है। आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही है।