आगरालीक्स …..आगरा सहित देश में आज से दो दिवसीय हड़ताल है, कुछ बैंक भी बंद रहेंगी लेकिन सभी बैंक बंद नहीं हैं। जाने क्या बंद रहेगा और क्या खुलेगा।
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कामगार संगठन 28 और 29 मार्च को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर हैं। इससे बैंक, रक्षा, रेलवे, रोडवेज और बिजली आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।

एसबीआई की सभी ब्रांच आज और कल खुलेंगी
बैंककर्मियों की नौ यूनियन हैं। इसमें से तीन यूनियन यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के आहृवान पर 28 और 29 मार्च को हड़ताल पर रहेंगी। इन तीन यूनियन के स्टेट बैंक आफ इंडिया में कोई सदस्य नहीं है, इसलिए स्टेट बैंक आफ इंडिया की सोमवार और मंगलवार को सभी ब्रांच खुलेंगी। पीएनबी के अधिकांश कर्मचारी इन यूनियन के सदस्य हैं, इस लिहाज से पीएनबी में काम प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा किसी बैंक में कर्मचारी तो कई में सुपरवाइजर सदस्य हैं।
पता कर लें, बैंक खुली है या बंद
सोमवार और मंगलवार को आप जिस बैंक के ग्राहक हैं और जिस शाखा में आपका एकाउंट है वह बंद है या खुली इसका पता कर लें। हो सकता है कि आपकी बैंक खुली हो यह भी हो सकता है बैंक में कम कर्मचारी हों और बंद भी हो सकती है।
28 और 29 मार्च को हड़ताल
यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 28 और 29 मार्च को हड़ताल का आहृवाहन किया है। यूपीबीईयू के संयुक्त सजिला मंत्री शैलेंद्र झा का कहना है कि देश भर में श्रम संगठन दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। बैंकों का निजीकरण न करने, ब्याजदरों में व्रदिृध, नई पेंशन बंद न करने सहित अन्य मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।