आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस के नाम पर डॉक्टरों से वसूली करने वाले को पकड़ा, आरोप कई डॉक्टरों से वसूली के बाद आईएमए अध्यक्ष के हॉस्पिटल में पैसे लेने पहुंचा था। पुलिस कर रही कार्रवाई। ( Agra News: IMA, Agra Doctors caught man for demanding Rs 2500 in Agra#Agra )
आईएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित का सिकंदरा में अनूप दीक्षित हॉस्पिटल है। डॉ. अनूप दीक्षित का कहना है कि रात आठ बजे उनके हॉस्पिटल में एक युवक पहुंचा और हॉस्पिटल में कर्मचारी थे युवक ने कहा कि वह आवास विकास चौकी से आया है। पुलिस एक्टिविटी फंड की 2500 रुपये की रसीद कटनी है, कर्मचारी ने डॉ. अनूप दीक्षित को बताया उनहोंने रसीद देखी तो होश उड़ गए। रसीद बुक पर सिकंदरा क्षेत्र के कई और डॉक्टरों की भी 2500 रुपये की रसीद कटी हुई थीं।
इंस्पेक्टर से बात कराने के लिए कहा
डॉ. अनूप दीक्षित ने बताया कि युवक ने अपना नाम शकील अहमद बताया, उससे कहा कि इंस्पेक्टर से बात करा दे इस पर वह अधिकारियों के नाम लेकर धमकी देने लगा तो उन्होंने डीसीपी सिटी को फोन करने की कहा, इसे सुनते ही उसके तेवर ठंडे हो गए। आईएमए आगरा के अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. पंकज नगाइच, डॉ. योगेश सिंघल सहित अन्य डॉक्टर भी पहुंच गए। उन्होंने 112 नंबर पर भी फोन कर दिया। उसे पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रदीप कुमार का मीडिया से कहना है कि रंगदारी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।