आगरालीक्स …..आगरा में फल मंडी में भीषण आग लग गई, दमकल की कई गाड़ियों ने एक घंटे में काबू पाया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आगरा के ताजगंज फतेहाबाद रोड पर बसई पर फल मंडी है। मंगलवार रात 12 बजे फल मई में आग लग गई, आग की लपटें तेज होने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां फल मंडी में पहुंच गई, देखते ही देखते आग बेकाबू होती गई।
एक घंटे में पाया काबू
दमकल की गई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। ठंलों में आग लगने से आग की लपटें तेज होती गई। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह का मीडिया से कहना है कि कई ठेलें जल गई हैं आग पर काबू पा लिया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।