आगरालीक्स ….आगरा में जी 20 के लिए सजाए गए मार्ग पर दो युवक थूकते हुए पकड़े, हाथों से थूक साफ कराया, टीम रख रहीं नजर.

खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजगंज तक रोड को सजाया गया है, जगह जगह पौधे लगाए गए हैं। पेटिंग की गई है। इन्हें कोई नुकसान न पहुंचाए, इसके लिए नगर निगम की तीन टीमें गठित की हैं, टीम पेट्रोलिंग करती हैं।
बाइक सवार को थूकते हुए पकड़ा
नगर निगम की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी, ईदगाह चौराहे से अबंतीबाई चौराहे के बीच में बाइक सवार दो युवकों ने डिवाइडर पर थूक दिया। टीम ने उन्हें थूकते हुए देख लिया। नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी रिटायर कर्नल एके सिंह का कहना है कि दो युवकों को टीम ने थूकते हुए देख लिया था, सबक सिखाने के लिए उनसे हाथ से थूक साफ कराया गया। जिससे और कोई इस तरह न थूके।
थूकने पर किए जा रहे चालान
सड़कों पर थूकने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं, 30 लोगों के चालान किए जा चुके हैं। नगर निगम की टीम भी नजर रख रही है।