आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा में गेस्ट हाउस में लगी आग, गेस्ट हाउस में फंसे 17 लोगों को बगल की बिल्डिंग से बाहर निकाला गया। ( Agra News: Fire break out in guest house, 17 rescued#Agra)
आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास एस्सार गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट है। सोमवार सुबह गेस्ट हाउस के रिसेप्शन काउंटर के बगल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, आग की लपटें तेज होने के साथ ही गेस्ट हाउस में धुआं भरने लगा। इससे चीख पुकार मच गई। जिस समय आग लगी उस समय गेस्ट हाउस में कई परिवार ठहरे हुए थे।
बगल की बिल्डिंग से बाहर निकाला
गेस्ट हाउस में आग की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गए। गेस्ट हाउस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। बगल की बिल्डिंग से गेस्ट हाउस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। धुआं भरने से लोगों को बाहर निकलने में परेशानी होने पर दमकल कर्मी लोगों को कंधे पर उठाकर सीढ़ी से बाहर लेकर आए। करीब 17 लोगों को बाहर निकाला गया है।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
गेस्ट हाउस में आग की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गए। दो दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कमरों में धुआं भर जाने से लोगों को भी बाहर निकालने में समस्या हुई।