जम्मूलीक्स नए साल पर वैष्णो देवी माता के दर्शन के नियमों में बदलाव किया गया है, अब 24 घंटे में यात्र पूरी करनी होगी। जानें नए नियम
नए साल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वैष्णो देवी माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वैष्णो माता के दर्शन के नियमों में बदलाव किया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार, वैष्णो देवी माता के दर्शन के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस यानी आरएफआईडी कार्ड जारी किया जाता है। वैष्णो देवी माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आरएफडीआईडी कार्ड लेना अनिवार्य है। इस कार्ड को लेने के बाद 10 घंटे में यात्रा शुरू करनी होगी, श्रद्धालु यात्रा पैदल करें, बैटरी आटो से करें या हेलीकाप्टर से करें, यात्रा शुरू करने की समय सीमा 10 घंटे निर्धारित की गई है इसके बाद कार्ड काम नहीं करेगा। अभी तक कार्ड की अवधि 12 घंटे थी, 12 घंट में यात्रा शुरू करनी होती थी इसे अब 10 घंटे कर दिया गया है। ( New Rules for Mata Vaishno Devi Darshan Yatra, 24 hours to complete Darshan Yatra)
24 घंटे में पूरी करनी होगी यात्रा
वहीं, अभी तक यात्रा पूरी करने के लिए कोई समय निर्धारित नहीं था लेकिन अब 24 घंटे में यात्रा पूरी करनी होगी, यात्रा पूरी कर 24 घंटे में कटड़ा लौटना होगा। जिससे यात्रा मार्ग पर ज्यादा श्रद्धालु ना रहें। नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। कार्ड के लिए कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पंजीकरण कक्ष का समय रात 10 बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक कर दिया गया है। वहीं, दर्शन डयोढी और ताराकोट मार्ग के प्रवेश द्वार पर पंजीकरण 24 घंटे कराए जा सकेंगे।