आगरालीक्स..Agra News. आगरा में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, आग की तेज लपटें उठने से मची अफरा तफरी, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे।
आगरा में शनिवार रात को हरीपर्वत क्षेत्र में घटिया आजम खां मार्ग पर क्वीन विक्टोरिया स्कूल के पास राजकुमार के कबाड़ के गोदाम में आग लग गई, कुछ ही देर में आग की लपटें बढ़ती गईं, आस पास की कॉलोनी में रह रहे लोग बाहर निकल आए। बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।
दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी
आग की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गए, देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे थे। कबाड़ में प्लास्टिक का सामाजन भी जलने से आग सुलग रही है और धुआं निकलने से लोगों को परेशानी हो रही है।