आगरालीक्स… आगरा में हाईवे पर नगर निगम के ट्रक में लगी आग, ट्रक के आगे के हिस्से में आग लगने पर ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान।

आगरा में बुधवार सुबह वाटरवक्र्स फ्लाईओवर पर नगर निगम का ट्रक कूड़ा लेकर कुबेरपुर की तरफ जा रहा था। फ्लाईओवर पर ट्रक के आगे के हिस्से में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर ड्राइवर ने फ्लाईओवर पर ट्रक को रोक दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होने लगी, ड्राइवर कैबिन से कूद गया और अपनी जान बचाई।
आग की लपटें हुई बेकाबू
कुछ ही देर में ट्रक के आगे के हिस्से में आग की लपटें बेकाबू हो गई। ट्रक में कूड़ा भरा हुआ है। इससे आग कुड़े में फैलने पर काबू पाने में समस्या हो सकती है, दमकल कर्मियों को सूचना दी गई है।
फ्लाईओवर पर रोके वाहन, लगा जाम
नगर निगम के ट्रक में आग लगने पर फ्लाईओवर पर वाहनों को रोक दिया गया। इससे फ्लाईओवर पर जाम लग गया है। वाटरक्र्र्स से रामबाग और सुल्तानगंज की पुलिया तक जाम लग गया है।