यूपीलीक्स…. दर्दनाक, टॉफी खाने के बाद चार बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरप्रदेश के कुशीनगर के दिलीपनगर गांव के सिंघई टोला में बुधवार सुबह रसगुल की बेटी सात साल की मंजना, पांच साल की स्वीटी, तीन साल के समर और रसगुल की बहन खुशबू के पांच साल के बेटे ने टॉफी खाई। टॉफी खाने के बाद चारों बच्चे बेहोश हो गए, बच्चों को सीएचसी पर पहुंचाया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को म्रत घोषित कर दिया।

हत्या का लगा रहे आरोप
टॉफी पर गोल्ड आलमंड चाकलेट डिलाइट लिखा था, इसी टॉफी को चारों बच्चों ने खाया था, टॉफी गीली थी। इस मामले में परिजन तीन लोगों पर टॉफी पर जहर लगाकर खिलाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सीओ कसया पीयूष कांत राय का मीडिया से कहना है कि जानकारी मिली है, जांच की जा रही है।
कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने डीएम और सीएमओ को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं, घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सहायता दिए जाने और जांच पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।