आगरालीक्स ….आगरा में कपड़ों के शोरूम वूमेन्स प्लाजा की छत पर लगी भीषण आग, तीन घंटे बाद पाया काबू, शोरूम खुला।
आगरा के नेहरू नगर में अब्बुउल्लाह दरगाह के सामने दो मंजिला कपड़ों का शोरूम वूमेन्स प्लाजा है। शुक्रवार की सुबह वूमेन्स प्लाजा में आग लग गई, आग शोरूम की छत पर लगी थी, लाग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू हो गई। स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी।
तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका
आग की लपटें तेज होती गई, हवा चलने के कारण वूमेन्स प्लाजा की छत लपटों से घिर गया। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। सुबह सात बजे आग पर काबू पाया जा सका।