आगरालीक्स…संजय प्लेस में देर रात कैफे में लगी आग. कैफे की चौथी मंजिल पर फंसे थे पांच लोग..फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित बाहर निकाल टाला हादसा
आगरा के संजय प्लेस स्थित कैफे में देर रात भीषण आग लग गई. ब्लॉक नंबर 25 की शॉप नंबर 15 में बने कैफे में रात करीब पौन बजे आग लगने से हड़कंप मच गया. कैफे की चौथी मंजिल पर पांच लोग फंसे थे. थोड़ी ही देर में आग की लपटें तेज होने लगीं और उसने पूरे कैफे को चपेट में लेना शुरू कर दिया.इधर आग लगने की जानकारी होते ही पुलिस पहुंची और सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी आ गई. टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया. इससे बड़ा हादसा टल गया. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. फायर टीम इसके वास्तविक कारणों की जांच कर रही है.