आगरालीक्स…आगरा में खेले गए लीजेंड्स कप के सीजन-1 का चैम्पियन बना जयपुर. 3 दिन में खेले गए 11 मैचों में डॉक्टर्स ने दिखाया अनुभव, उत्साह और खेल भावना का शानदार संगम
डावर-चाहर क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित लीजेंड्स कप सीजन-1 (UPDCL) ने तीन दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना से भरपूर शानदार मुकाबलों का अनुभव कराया। 40 वर्ष से अधिक आयु के चिकित्सकों के इस अनूठे टूर्नामेंट में आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज और जयपुर की टीमों ने भाग लिया। तीन दिनों तक चले इस क्रिकेट महाकुंभ में कुल 11 मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने व्यस्त पेशे के बावजूद शानदार फिटनेस, टीमवर्क और जज्बे का परिचय दिया। हर दिन दर्शकों को करीबी मुकाबले, बड़े शॉट्स और बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली।टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें जयपुर लीजेंड्स ने कानपुर लीजेंड्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। जयपुर के डॉ. विकास गुप्ता ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।
टूर्नामेंट की प्रमुख उपलब्धियां:
विजेता: जयपुर लीजेंड्स
उपविजेता: कानपुर लीजेंड्स
मैन ऑफ द सीरीज: डॉ. अंकित वर्मा
बेस्ट बैटर: डॉ. विकास गुप्ता
बेस्ट बॉलर: डॉ. मनोज मीणा
बेस्ट फील्डर: डॉ. सौरभ गुप्ता
सफल आयोजन और सहभागिता