आगरालीक्स…आगरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग. इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स फुंके. टोरंट पावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आगरा के थाना ताजगंज स्थित बसई कलां क्षेत्र में मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और इससे घर में रखे इलेक्ट्रोनिक आइटम्स जलकर राख हो गए. इस मामले में पीड़ित ने टोरंट पावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

ये है पूरा मामला
बसई कलां क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को टोरंट कर्मचारी सप्लाई बॉक्स बदलने का काम कर रहे थे. आरेाप है कि इनकी लापरवाही के कारण बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से सोनू अग्रवाल के मकान सहित अन्य घरेां में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए. सोनू ने बताया कि उनका एसी, टीवी, फ्रिज और सीलिंग फैन सहित फर्नीचर में आग लग गई. इसके अलावा यहां के रतन सिंह, राजेश कुमार, राम सिंह राठौर, शिव कुमार शर्मा, विनीता राठौर, अनिल कुमार सहित कई लोगों के भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए. सोनू की ओर से इस मामले में थाना ताजगंज में टोरंट पावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.