आगरालीक्स…ताजमहल के पास लगी आग, आसमान में काला धुआं देख मच गई अफरातफरी. फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई…
आगरा में मंगलवार सुबह ताजमहल के पास आग लग गई. आग का काला धुआं जब आसमान में छाया तो इसे लेकर अफरातफरी मच गई. किसी ने शिल्पग्राम के पास कूड़े के ढरे में आग लगा दी थी जिसकी लपटें और धुआं उठ रहा था. दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.
जानकारी के अनुसार शिल्पग्राम के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है. मंगलवार सुबह यहां आग लग गई. जबलोगों ने काले धुएं को और आग की लपटों को देखा तो अफरातफरी हो गई. पुलिस ने भी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी और किसने लगाई ये पता नहीं चल सका है.