आगरालीक्स…Agra News : आगरा में लोकतंत्र सेनानी की अंतिम यात्रा में गए भाजपा के विधायक और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भिड़, वीडियो हो रहा वायरल। ( Agra News Video : BJP MLA Dr. GS Dharmesh & Ex State Minister Rambabu Harit fight during Last journey of Loktantra Senani)
आगरा में लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल का निधन होने पर अर्जुन नगर से सुबह 11 बजे अंतिम यात्रा निकली, बैंड बाजों के साथ अंतिम यात्रा रवाना हुई। इसमें भाजपा छावनी क्षेत्र से विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश के साथ ही भाजपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामबाबू हरित भी शामिल हुए।
एक तरफ हटने की कहने पर भिड़े
अंतिम यात्रा में भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश आगे चल रहे थे उनके पीछे पूर्व मंत्री रामबाबू हरित थे उन्होंने पूर्व मंत्री से एक तरफ हटने के लिए कहा, उनके हाथ में मोबाइल भी था, इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया और एक दूसरे से हाथापाई करने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अलग किया अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।