आगरालीक्स…अब संजय प्लेस मार्केट की पार्किंग में खड़ी एक्टिवा में लगी आग. आसपास खड़े हुए थे दर्जनों वाहन…
आगरा में वाहनों में आग लगने की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं. बुधवार को संजय प्लेस मार्केट की पार्किंग में खड़ी एक एक्टिवा में भी अचानक आग लग गई. एक्टिवा के पास कई अन्य वाहन भी खड़े हुए थे. ऐसे में आग को देखकर अफरातफरी मच गई. लोगों ने अपने अपने वाहनों को हटाने में जुट गए. गनीमत रही कि आग किसी अन्य वाहन में और नहीं लगी. समय रहते हुए सभी ने अपने वाहन वहां से हटा लिए.

यहां का है मामला
मामला बुधवार दोपहर तीन बजे संजय प्लेस स्थ्ज्ञित गुफा मॉडल शॉप के पास का है. यहां एक युवक एक्टिवा लेकर आया था और वह पार्किंग में उसे खड़ी करके मार्केट के अंदर चला गया. थोड़ी ही देर में एक्टिवा से धुआं उठा और उसने फौरन आग पकड़ ली. पार्किंग में एक्टिवा में लगी आग को देखकर वहां खड़े अन्य लोगों में दहशत फैल गई और वह तुरंत अपने—अपने वाहन वहां से हटाने के लिए दौड़े. कुछ लोगों ने पानी से आग को बुझाने का प्रयास भी किया. समय रहते वाहनों को वहां से हटा लिया गय और लोगों ने भी पानी डालकर एक्टिवा में लगी आग को बुझा दिया.