आगरालीक्स…आगरा में आग से बचाव की मॉकड्रिल की गई. लोगों को बताया गया कैसे करें फायर एक्सटिग्यूश्शर का प्रयोग
उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, आगरा एके गुप्ता के निर्देशन में आज ग्लोब वर्ल्ड कॉनवेंट स्कूल, दयालबाग (खासपुर), आगरा में आग से बचाव की एक वृहद मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय निवासियों, विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें छोटी-छोटी आग पर नियंत्रण फायर एक्सटिग्यूशर के प्रयोग की विधि का सम्यक जानकारी प्रदान की गयी।
इस मॉकड्रिल कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक बृज नन्दन दीक्षित, प्रधानाचार्य एसडी जुरैल, विद्यालय संरक्षक प्रभा दीक्षित व विद्यालय के स्टाफ शुचि शर्मा, रागिनी मिश्रा, अंजनी गर्ग, भाव्या, संजीव शर्मा, पोस्ट वार्डन, अतुल कुमार, सेक्टर वार्डन, चन्द्रमोहन श्रीवास्तव, निखिल शर्मा, विशाल, राहुल तथा क्षेत्रीय नागरिक शशि तोमर, सचिन, चिरायु दीक्षित, शिवम, ललित आदि द्वारा मॉकड्रिल में अपना विशेष योगदान दिया गया। मॉकड्रिल का सफल संचालन दीपक कुमार त्रिपाठी, प्र० सहायक उपनियंत्रक, नागरिक’ सुरक्षा, प्रभाग कमला नगर द्वारा किया गया।