आगरालीक्स…आगरा में दिवाली पर अयोध्या में बने रामलला की मूर्ति की डिमांड. मिट्टी से लेकर चांदी में बनी मूर्तियां बाजार में…
आगरा में इस बार दीवाली पर लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति के साथ ही अयोध्या में बने श्रीरामलला की मूर्ति की डिमांड भी खूब हो रही है. इसके साथ ही राममंदिर की भी डिमांड है. रामलला की मूर्ति आगरा में मिट्टी के साथ ही चांदी की धातु में भी बनाई जा रही है. चांदी का मंदिर तैयार किया जा रहा है. आगरा को चांदी का हब भी माना जाता है, यहां नमक की मंडी में भगवान प्रभु श्रीराम के मंदिर का मॉडल तैयार किया गया है. 300 ग्राम के इस चांदी के मॉडल की कीमत 50 हजार के आसपास है.
वहीं मिट्टी की मूर्ति भी डिमांड में है. जिस तरह की मूर्ति अयोध्या में बने भगवान राम के मंदिर में स्थापित है, ठीक उसी तरह की बनी छोटी—छोटी मूर्तियां लोग खरीद रहे हैं. यह पहली बार है कि दिवाली पर भगवान राम की मूर्तियां इतने बड़े पैमाने पर डिमांड में हैं. वहीं सराफा बाजार में चांदी के श्रीराम मंदिर के अलावा लक्ष्मी गणेश, बांकेबिहारी, रामदरबार, राममदिर मॉडल, हनुमान जी और कामधेनु गाय की मूर्तियां भी तैयार की गई हैं.