आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रात में ढाबे पर रंगाबजी में फायरिंग, इंजीनियरिंग के छात्र की जांघ में लगी गोली।
आगरा के दयालबाग 100 फीट रोड पर ज्ञानी ढाबा है। बुधवार रात को नगला पदी निवासी नोएडा से इंजीनियरिंग कर रहा ऋषभ गुप्ता अपने दोस्त ध्रुव, कान्हा और आलोक के साथ ज्ञानी ढाबा पर खाना खाने आया था। इसी दौरान नगला पदी निवासी प्रोपर्टी डीलर देवेंद्र चौधरी अपनी कार से ढाबे पर पहुंचा। ( Agra News: Firing in Dhaba, Engineering student injured)
रंगबाजी में की फायरिंग, पुलिस कर्मी ने प्रोपर्टी डीलर पकड़ा
रात 11.30 बजे ऋषभ गुप्ता अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद ढाबे से बाहर निकल रहा था। आरोप है कि कार में अपने साथी नीरज के साथ बैठे देवेंद्र चौधरी ने ऋषभ को अपने पास बुलाया और गाली देने लगा, इसका ऋषभ ने विरोध किया, देवेंद्र और नीरज ने ऋषभ की पिटाई लगा दी, यह देख रिश्वत के दोस्त आ गए, खुद को घिरता देख देवेंद्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। ढाबे पर एक पुलिस कर्मी भी खाना खा रहा था, फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। पुलिस कर्मी ने देवेंद्र को पकड़ लिया। ऋषभ के जांघ में गोली लगी है।
सख्त की जाएगी कार्रवाई
इस मामले में डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास का मीडिया से कहना है कि रंगबाजी में फायरिंग की गई है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।