आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पूर्व फौजी से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने पर दरोगा निलंबित, पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ टोल फ्री नंबर 7839860813 पर कर सकते हैं शिकायत।
रोहता सदर निवासी पूर्व फौजी नागेंद्र सिंह के खिलाफ जुलाई 2025 में इरादत नगर थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में जय प्रकाश शर्मा, गजेंद्र पाल, वातेंद्र, नागेंद्र और सत्यवीर नामजद हैं। नागेंद्र पूर्व फौजी हैं और कारगिल युदृध के आपरेशन विजय में भी शामिल रहे थे।
एक नाम निकलवाने के लिए मांगे पांच लाख रुपये
इस मामले की विवेचना दरोगा मानवेंद्र गंगवार को सौंपी गई। आरोप है कि दरोगा मानवेंद्र गंगवार ने एक नाम निकलवाने के लिए पांच लाख रुपये मांगे। चार नाम निकलवाने के लिए 20 लाख रुपये मांगे गए, इसका पूर्व फौजी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के अनुसार, इस मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण हेल्प लाइन नंबर पर मिली थी।
शिकायत से सम्बन्धित ऑडियो वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर आगरा द्वारा तत्काल इसका संज्ञान लिया गया तथा शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उससे बातचीत की गयी। प्रारम्भिक जाँच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर थाना इरादतनगर पर नियुक्त उप निरीक्षक मानवेन्द्र गंगवार को निलंबित कर दिया गया। प्रकरण की विस्तृत जांच अपर पुलिस आयुक्त, आगरा को दी गयी है।