आगरालीक्स…आगरा के श्री वरद बल्लभा महा गणपति मंदिर में कल से पंच दिवसीय दीपोत्सव. अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार में दर्शन देंगे गणपति, गोवर्धन पूजा के साथ बंटेगी अन्नकूट प्रसादी
दीपावली पर फिरोजाबाद रोड स्थित श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में पंचदिवसीय दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक विराजमान महागणपति के स्वर्ण श्रृंगार के साथ अलौकिक दिव्य दर्शन होंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार भक्तों के दर्शन के लिए प्रातः 7:00 से दोपहर 12:30 बजे तक और सांयकाल 4:00 से 9:00 बजे तक मंदिर के पट खोले जाएंगे।
29 अक्टूबर को धनतेरस के दिन धनवंतरि पूजन, 30 को नरक चतुर्दशी रूप चतुर्दशी पर विशेष श्रृंगार, 31 अक्टूबर को प्रात 6:00 बजे से महा गणपति का महा अभिषेक, प्रातः 8:00 बजे से स्वर्ण श्रृंगार दर्शन और 10:00 बजे महा गणपति हवन और सांयकाल 6:00 बजे दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा अन्नकूट भोग और अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया जाएगा। तीन नवंबर को भाई दूज कार्यक्रम के साथ दीपोत्सव का समापन होगा।