Saturday , 12 September 2026
Home आगरा Agra News: Flights coming to Agra are also houseful before Holi…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Flights coming to Agra are also houseful before Holi…#agranews

208

आगरालीक्स…आगरा आने वाली फ्लाइट हाउसफुल. होली से पहले बढ़े यात्री. जानिए बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ और भोपाल का कितना है किराया

आगरा में होली पर आने और जाने वालों को ट्रेन में सीट कंफर्म नहीं मिल रही हैं जिसका असर अन्य परिवहन साधनों पर भी पड़ा हे. अच्छी बात ये है कि आगरा में आने और यहां से जाने वाली फ्लाइटों में भी यात्री काफी अच्छी संख्या में बढ़े हैं. होली से पहले आगरा में आने वाली लगभग सभी फ्लाइट्स हाउसफुल चल रही हैं. मुंबई और बेंगलुरु से आने वाली यात्रियों की संख्या तो पहले से ही अच्छी चल रही है. इसका बड़ा कारण ये भी है कि आगरा से अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और भोपाल के लिए जो फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं, वह काफी समय से नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रही हैं. ऐसे में इसका असर यात्रियों पर भी खूब पड़ा है.

इन शहरों की डिमांड सबसे ज्यादा
आगराइट्स की मानें तो आगरा से और कई शहरों को एयरकनेक्ट किया जाना चाहिए. सबसे ज्यादा डिमांड हैदराबाद, वाराणसी, पटना, कोलकाता, देहरादून, अमृतसर की है. इसके अलावा दिल्ली और इंदौर को भी एयरकनेक्ट किए जाने की मांग लगातार आगराइट्स की तरफ से की जाती रही हैं.

अहमदाबाद के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
फ्लाइट का नाम — 6ई7169
किराया — लगभग 5 हजार रुपये
समय — आगरा से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि अहमदाबाद 2 घंटे 15 मिनट में यानी दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद पहुंच जाती है.

भोपाल के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
फ्लाइट का नाम — 6ई7923
किराया — तीन हजार रुपये से अधिक
समय — आगरा से सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि भोपाल 1 घंटा 25 मिनट में यानी दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर भोपाल पहुंच जाती है.

बेंगलुरु के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में चार दिन — बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और सोमवार
फ्लाइट का नाम — 6ई5917
किराया — 8 से 9 हजार रुपये के लगभग
समय — आगरा से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि बेंगलुरु 2 घंटे 25 मिनट में यानी शाम 5 बजकर 20 मिनट पर बेंगलुरु पहुंच जाती है.

मुंबई के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
फ्लाइट का नाम — 6ई919
किराया — 6 हजार रुपये से अधिक
समय — आगरा से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि मुंबई 2 घंटे 05 मिनट में यानी दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर मुंबई पहुंच जाती है.

लखनऊ के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में चार दिन — सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार
फ्लाइट का नाम — 6ई7932
किराया — 2500 रुपये के करीब
समय — आगरा से दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि लखनऊ 1 घंटे 05 मिनट में यानी शाम 4 बजकर 30 मिनट पर लखनऊ पहुंच जाती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Community radio station ‘90.4 Agra Ki Awaaz’ raises awareness; girls receive HPV vaccine…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर सामुदायिक रेडियो ‘90.4 आगरा...

आगरा

Agra News: Truck hits bike-borne couple in Agra; wife dies, husband injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ट्रक ने मारी बाइक सवार पति—पत्नी को टक्कर. पत्नी की...

आगरा

Agra News: Friday morning was troublesome due to the disruption in PNG gas supply

आगरालीक्स….आगरा में एक लाख से अधिक घरों में आज सुबह की चाय...

आगरा

Agra News: Diet coach Rajan explains the causes of weight gain and obesity in Agra…#agranews

आगरालीक्स…क्या रात का खाना खाने से ही मोटे होते हैं लोग, और...

error: Content is protected !!