Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Flights may start from Agra to Guwahati, Kolkata, Chennai, Srinagar, Goa…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Flights may start from Agra to Guwahati, Kolkata, Chennai, Srinagar, Goa…#agranews

664

आगरालीक्स…आगरा के गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, श्रीनगर, गोवा के लिए फ्लाइट हो सकती हैं शुरू. देश के अन्य पर्यटन शहरों से जोड़ने का प्रयास…

आगरा एवं आसपास के जिलों के निवासियों/व्यापारियों की सुविधाओं के मद्देनजर आगरा को हवाई मार्ग द्वारा अन्य शहरों से जोड़ने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने गुरुवार को शंख एयर के हेड ग्राउंड उपरेशन गुरदीप सिंह अरोरा के साथ बैठक की. इसमें निदेशक विमानपत्तन योगेन्द्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे. प्रो. बघेल ने बैठक में गुवाहाटी, कोलकता, चेन्नई, श्रीनगर, जम्मू, मुंबई, सूरत और गोवा शहर के तीर्थ/पर्यटन एवं व्यापारिक महत्त्व पर विस्तृत चर्चा की जिसमें गुवाहाटी का प्रसिद्ध कामख्या देवी मंदिर एवं जम्मू का प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर, मुंबई,सूरत, कोलकता और चेन्नई का कपड़ा/साड़ी एवं रत्न व्यापार तथा गोवा/श्रीनगर के पर्यटन स्थल प्रमुख है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आगरा से उत्तर-पूर्व के शहरों के लिए कोई उड़ान नहीं है ऐसे में गुवाहाटी वाया कोलकता की उड़ान काफी सफल रहेगी. अतः मंत्री ने आगरा से गुवाहाटी वाया कोलकता, चेन्नई, श्रीनगर वाया जम्मू और गोवा वाया सूरत/मुंबई के लिए उड़ानें शुरू करने का सुझाव दिया. मंत्री महोदय ने आगरा-मुंबई उड़ान को सातों दिन या कम से कम तीन दिन जो भी सप्ताह में दिन खाली हो उड़ान शुरू करने पर जोर दिया और सभी उड़ानों के सफल होने का पूर्ण आश्वासन दिया.

गुरदीप सिंह अरोरा ने आगरा एअरपोर्ट एवं वेटिंग लाउन्ज एवं एअरपोर्ट ऑपरेशन से जुडी सभी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और निदेशक विमानपत्तन के साथ बैठक की जिसमे इंडिगो एयरलाइन की संचालित उड़ानों, यात्री भार, नए सिविल एन्क्लेव प्रोजेक्ट तथा यात्रियों और एअरपोर्ट ऑपरेशन से जुडी सभी सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई. आगरा से नई उड़ानें शुरू करने के सम्बन्ध में गुरदीप सिंह अरोरा की मंत्री के साथ बैठक काफी सफल रही और वह आगरा एअरपोर्ट की व्यवस्थाओं से भी काफी संतुष्ट थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

error: Content is protected !!