Monday , 19 October 2026
Home आगरा Agra News: Fogsi, the largest organization of gynecologists in Agra, launched Adhuna Project…#agranews
आगरा

Agra News: Fogsi, the largest organization of gynecologists in Agra, launched Adhuna Project…#agranews

775

आगरालीक्स…आगरा में गायनेकाॅलोजिस्ट की सबसे बड़ी संस्था ने फोग्सी ने लांच किया अधुना प्रोजेक्ट. प्रसव के दौरान मां और बच्चे की देखभाल होगी बेहतर…जानें इस प्रोजेक्ट के बारे में

देश में गायनेकोलोजिस्ट की सर्वोच्च संस्था फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (फोग्सी ) ने गुरुवार को होटल होलिडे इन में प्रोजेक्ट अधुना (एडवांसिंग डिलीवरी ऑफ हेल्थ थ्रो अपग्रेड न्यूबोर्न एंड इंट्रापार्टम केयर एप्रोच) लांच किया। इससे निजी स्वास्थ्य सेवाओं में प्रसव के दौरान मां और बच्चे की देखभाल बेहतर होगी। फिलहाल यह उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और उड़ीसा के 29 जिलों में लागू होगा। इनमें आगरा भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश की प्रोजेक्ट अधुना की समन्वयक एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डाॅक्टर निहारिका मल्होत्रा ने बताया कि फोग्सी ने सीपीडी सत्रों  के तहत वर्कशॉप की एक सीरीज शुरू की है, जिसके तहत चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये सीपीडी सत्रों के माध्यम से चिकित्सकों को मातृ एवं नवजात शिशु देखभाल के लिए उन्हें नवीनतम नवाचारों, साक्ष्य आधारित उपायों, काैशल व क्षमताओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

फोग्सी की प्रेसिडेंट एवं अधुना प्रोजेक्ट की लीड डाॅक्टर जयदीप टांक ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के जरिये फोग्सी न सिर्फ वैज्ञानिक प्रथाओं एवं साक्ष्य आधारित हस्तक्षेपों को आधुनिक बना रहा है, बल्कि आधुनिक सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में मातृ एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार लाने में भी योगदान दे रहा है। आज पहले सीपीडी सत्र का आयोजन डाॅक्टर जयदीप टांक के नेतृत्व में आगरा में प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसाइटी (एओजीएस) के सहयोग से अध्यक्ष डाॅक्टर सविता त्यागी के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस सत्र में इंट्रावीनस फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज (आइवी एफसीएम ) के इस्तेमाल से मातृ एनीमिया का प्रबंधन, पोस्टमार्टम हेमरेज के प्रबंधन के लिए ई मोटिव बंडल से साक्ष्य जुटाना तथा तीसरे चरण का सक्रिय प्रबंधन जैसे पहलुओं को कवर किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, स्तनपान और माताओं की सम्मानजनक देखभाल से जुड़ी अच्छी प्रथाओं व स्वास्थ्य सेवाओं पर विचार विमर्श किया गया। प्रोजेक्ट अधुना राष्ट्रीय, राज्य एवं शहर स्तर पर महिलाओं और नवजातों के स्वास्थ्य की देखभाल को और प्रभावी करेगा। इस अवसर पर फोग्सी की पूर्व प्रेसिडेंट जयदीप मल्होत्रा, प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर नरेंद्र मल्होत्रा और गाजियाबाद की डाॅक्टर अर्चना वर्मा उपस्थित थी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Several episodes were poignantly staged during the Shri Manakameshwar Ramlila in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री मनःकामेश्वर रामलीला में हनुमान-सुग्रीव मिलन, बाली वध, लंका दहन...

आगरा

Devotees in Agra immerse themselves in devotion to Goddess Siddhidatri in Kaveri Mandir, Kamla Nagar, Agra

आगरालीक्स…आगरा में मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, कमला नगर के...

आगरा

Agra News: Know the correct direction for placing mirrors in your home according to Vastu

आगरालीक्स…घर में शीशा किस दिशा में लगाएं, अक्सर लोग हो जाते हैं...

आगरा

Dussehra 2026: The Significance of Shastra Puja and Sighting the Neelkanth Bird…#agranews

आगरालीक्स…दशहरा पर शस्त्र पूजा और नीलकंठ पक्षी के दर्शन का महत्व…जानिए क्यों...

error: Content is protected !!