Monday , 19 October 2026
Home मथुरा Sad News: Policeman who came to see girl for marriage committed suicide….#mathuranews
मथुरामथुरालीक्स

Sad News: Policeman who came to see girl for marriage committed suicide….#mathuranews

472

आगरालीक्स…शादी के लिए लड़की देखने आए पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड. कल ही आया था छुट्टी पर, रात को फंदे पर लटका मिला. घरवालों के उड़ गए होश

आगरा मंडल के मथुरा जिले में यूपी पुलिस के एक सिपाही ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह कल ही छुट्टी लेकर घर आया था. परिजनों ने उसे शादी के लिए लड़की देखने को बुलाया था लेकिन आज सुबह सिपाही फंदे से लटका मिला. यह देख परिजनों के होश उड़ गए और उनकी चीख निकल गई. परिजन तुरंत फंदे से उतारकर उसे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामला मथुरा के थाना नौहझील के गांव तिलकागढ़ी का है. यहां का रहने वाला रवि कुमार यूपी पुलिस में सिपाही था. वह वर्ष 2021 में भर्ती हुआ था और इस समय अमरोहा में तैनात था. परिजनों के अनुसार रवि की शादी के लिए आज गुरुवार को लड़की देखने जाना था. इसके लिए रवि को बुलाया था.वह छुट्टी लेकर बुधवार को ही गांव आयाथा. रात में सभी ने एक साथ खाना खाया और इसके बाद सभी सोने के लिए चले गए.

रात को 11 बजे जब घरवाले रवि के कमरे में गए तो वहां वह पंखे पर लगे फांसी के फंदे पर लटका मिला. यह देख घरवालों के होश उड़ गए और चीख पुकार मच गई. तुरंत ही उतारकर रवि को अस्पताल लेकर भागे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Tragic accident: Two young men riding a Royal Enfield Hunter die…#mathuranews

मथुरालीक्स…दर्दनाक हादसा. रॉयल एनफील्ड हंटर सवार दो युवकों की मौत. पेड़ से...

मथुरा

On Sharad Purnima, Thakur Ji will appear in the ‘Maharas’ (divine dance) posture, holding a flute, and offer a special ‘darshan’

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर ठाकुर जी महारास की मुद्रा में वंशी धारण कर...

मथुरा

Mathura News: Two workers fell from the third floor of a guest house in Vrindavan; a woman died, and a young man was injured

मथुरालीक्स…मथुरा में गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरे दो मजदूर. महिला...

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura News: Sant Premanand reaches Shree Radha Kilikunj

मथुरालीक्स …श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंदवृंदावन में शिष्य रसिक दुलारी शरण...

error: Content is protected !!