आगरालीक्स …आगरा में स्पा सेंटर पर छापा, बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा। पांच विदेशी युवतियों सहित 15 अरेस्ट।

आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर पर सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने रविवार रात को छापा मारा। टीम ने स्पा सेंटर में विदेशी युवतियों और युवक सहित आठ लोगों को अरेस्ट किया है। इसमें स्पा सेंटर संचालक सहित ग्राहक भी शामिल हैं।
स्पा सेंटर में मिली थाईलैंड की युवतियां
पुलिस के छापे से स्पा सेंटर में खलबली मच गई। पुलिस ने स्पा सेंटर से थाईलैंड और म्यांमार की विदेशी युवतियों के साथ सात युवतियों को स्पा सेंटर से पकड़ा है। जबकि स्पा सेंटर संचालक के साथ ही ग्राहक सहित आठ लोगों को अरेस्ट किया गया है।
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट
पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने रात में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही खलबली मच गई। स्पा सेंटर में विदेशी युवतियों के साथ युवक भी मिले, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में युवक और युवतियों को पकड़ा है। इनसे कई घंटे पूछताछ की गई।
सेक्स रैकेट का बड़ा नेटवर्क
पुलिस की प्रारंभिक जांच में बड़ा रैकेट सामने आया है। विदेशी युवतियों के स्पा सेंटर में काम करने से लेकर स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। स्पा सेंटर संचालक सहित अन्य के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। किस तरह से स्पा सेंटर में ग्राहकों को बुलाया जाता था इसकी भी जांच चल रही है।
सांकेतिक फोटो