नईदिल्लीलीक्स… बॉक्सिंग-डे पर आज से शुरू हुए दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 189 पर समेटा। डेविड वार्नर के लिए खास है यह मैच।
आस्ट्रेलिया ने शुरू से बनाया दबाव

आस्ट्रेलिया ने आज एमसीजी के मैदान में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो सफल रहा। आस्ट्रलिया के गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका पर शुरू से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया।
वेरन्ने और मार्को जानेसन ने बचाई लाज
दक्षिण अफ्रीका की ओर से विकेटकीपर कैइल वेरन्ने 52 रन और मार्को जानेसन 59 ही आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का मुकाबला कर सके। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 189 के स्कोर पर सिमट गई। कैमरून ग्रीन ने सबसे अधिक 27 रन देकर पांच विकेट लिए।
डेविड वार्नर खेल रहे हैं 100वां टेस्ट मैच
आस्ट्रेलिया की ओर डेविड वार्नर के लिए यह खास टेस्ट मैच है क्योंकि वह अपना 100 वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
अभी मैदान में जमे हैं वार्नर
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक वार्नर 32 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि लाबुशाने पांच रन पर नाबाद थे। आस्ट्रेलिया का एक विकेट उस्मान ख्वाजा के रूप में गिरा, कगीसो रबाडा ने आउट किया। खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 45 रन बनाए थे।