आगरालीक्स …आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के पूर्व नोडल अधिकारी का तबादला, भाजपा विधायक ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप, सहायक औषधि आयुक्त सहित सभी विभागों में तबादले।

आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के नोडल अधिकारी आरके सिंह, अधिशासी अभियंता सिविल पर भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच मंडलायुक्त के आदेश पर कराई गई। इसके बाद अधिशासी अभियंता आरके सिंह को नोडल अधिकारी के पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता को स्मार्ट सिटी का नोडल अधिकारी बनाया गया था। अब उनका तबादला नगर निगम वाराणसी में अधिशासी अभियंता सिविल के पद पर किया गया है।
सहायक औषधि आयुक्त का भी तबादला
सहायक औषिध आयुक्त अखिलेश कुमार जैन का भी तबादला कर दिया गया है वे कई साल से आगरा में तैनात थे। उनका तबादला लखनऊ किया गया है। इसके साथ ही डॉक्टर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के भी बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं।