मुंबईलीक्स… महाराष्ट्र में आज तड़के एक बस बेकाबू होकर पलटने के बाद धमाके के साथ आग लगी। 26 यात्री जिंदा जले। आठ खिड़की तोड़कर निकले।
तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा कर पलटी

महाराष्ट्र के बुलढाड़ा के सिंदखेड़ा राजा में बीती रात करीब पौने दो बजे तेजगति से जा रही एक बस बेकाबू होकर पलट गई। स्पीड इतनी तेज थी कि बस पलटने के बाद धमाके के साथ बस में आग लग गई।
आठ यात्री बस का शीशा तोड़कर बचे
बस में आग लगने के बाद आठ यात्री शीशे तोड़कर किसी तरह से बाहर आ गए लेकिन 26 यात्रियों को बचने का मौका नहीं मिल सका और वह जिंदा जल गए।
टायर फटने के साथ डीजल टैंक में आग लगी
बुलढाड़ा पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार बस का टायर फटने से हुआ। इसके बाद डीजल टैंक में आग बुरी तरह भड़क गई। बस में 33 लोग सवार थे।