आगरालीक्स… आगरा में मानसून की बारिश के बाद मिलने लगे डेंगू के केस, डेंगू के चार मरीजों का चल रहा इलाज। इन क्षेत्रों में मिले डेंगू के नए केस।

जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार, शिव नगर निवासी 31 साल की महिला, 23 साल की बाह निवासी युवती, 30 साल के मारुति एस्टेट सुभाष नगर निवासी युवक और 20 साल की जैतपुर निवासी युवती में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन सभी का घरों पर इलाज चल रहा है।
घर में मिले एडीज एजिप्टी के लार्वा
डेंगू का संक्रमण मादा एडीज एजिप्टी से फैलता है, जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी उनके घर का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया। इसमें से दो घरों में एडीज एजिप्टी के लार्वा मिले हैं, एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है।