आगरालीक्स ….आगरा में जेईई की तैयारी कर रही छात्रा के सुसाइड मामले में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर। छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल।

आगरा के अवधपुरी की रहने वाली छात्रा जेईई की तैयारी कर रही थी, मंगलवार को छात्रा ने अपने घर में सुसाइड कर ली थी। इस मामले में परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले प्रमेंद्र, उसके पिता अमर सिंह और प्रमेंद्र की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर, साढ़े चार महीने में नहीं हुई कार्रवाई
छात्रा के परिवार और पड़ोसी अमर सिंह के परिवार में तीन साल से विवाद चल रहा था। इसी वर्ष जनवरी में छात्रा जब अपनी चचेरी बहन के साथ जा रही थी तो बाइक सवारों ने चचेरी बहन का हाथ पकड़ लिया था, पड़ोसी अमर सिंह के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए कहा था। छात्रा बाइक सवारों से भिड़ गई थी उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पर आरोप है कि छेड़छाड़ के आरोपियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चौकी प्रभारी दीपक चौधरी बयान दर्ज करने के लिए बुलाते थे और घंटे चौकी पर बिठाकर रखा जाता था इससे उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। छात्रा ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। पुलिस उपायुक्त नगर सूरज कुमार रॉय की मीडिया से कहना है कि प्रांरभिक जांच में चौकी प्रभारी दीपक चौधरी की घोर लापरवाही सामने आई है, उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसके खिलाफ प्रारंभिक जांच कराई जा रही है।