आगरालीक्स…बच्चों को डांटें नहीं तो क्या करें, मम्मी पापा ने डांटा तो चार बच्चे ट्रेन में बैठकर आगरा आ गए, स्लिपर कोच में यात्रा कर रहे बच्चों पर टिकट नहीं थी। बच्चों से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुल गया।

भोपाल के रहने वाल चार भाई बहन, इनकी उम्र 10 से 13 साल थी। ये चारों अपने माता पिता से आगरा घूमने के लिए कह रहे थे, इनके मामा और ताउ आगरा में रहते हैं। इस बात पर माता पिता ने बच्चों की डांट लगा दी।
ट्रेन में बैठकर आ गए आगरा
चारों बच्चे पुडुचेरी एक्सप्रेस की कोच संख्या एस 4 में बैठ गए। ट्रेन में टीटी रोहित कुमार चेकिंग कर रहे थे, उन्हें चारों बच्चे मिले। उनसे टिकट मांगी तो टिकट नहीं थी। उन्होंने चारों बच्चों को आगरा कैंट स्टेशन पर उतार दिया और आरपीएफ को सौंप दिया, चाइल्ड लाइन की टीम भी आ गई।
पूछताछ करने पर खुला मामला
बच्चों से पूछताछ की गई, उन्होंने बताया कि चारों भाई बहन आगरा अपने मामा और ताउ से मिलना चाहते थे लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। उनकी डांट लगा दी। ट्रेन में बैठकर आगरा आ गए, बच्चों ने बताया कि उनके परिजन न्यू आगरा में रहते हैं। चाइल्ड लाइन की टीम ने न्यू आगरा में उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया, इसके बाद बच्चों के माता पिता को बताया। शुक्रवार को उनके माता पिता आगरा आ गए और बच्चों को अपने साथ लेकर चले गए।