आगरालीक्स…भारत और न्यूजीलैंड मैच के बाद आगरा में एक दिलचस्प चर्चा हो रही है, क्रिकेट प्रेमियों ने भी ली युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा पर चुटकी ‘न जाने किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे…’
आगरा। न्यूजीलैंड के खिलाफ बीते दिन भारत ने मैच बड़े अंतर से जीत लिया लेकिन अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह चर्चा आगरा में भी हो रही है और युवराज सिंह के ट्वीट से बढ़ गई है।
35 गेंदों में शतक और महज 38 गेंदों में 113 रन की विस्फोटक पारी खेलने वाले अभिषेक की तारीफ हो रही है। लेकिन उनकी इस ऐतिहासिक पारी के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का एक मजेदार ट्वीट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
युवराज ने आखिर क्या लिखा?
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी-20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह युवराज सिंह के 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने के रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच सके। इसी बात पर युवराज ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से मजाकिया अंदाज में लिखा, “You still can’t get 50 of 12 can you” यानी अभिषेक, तुम अब भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना पाए ना!
युवराज ने आगे लिखा कि दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज ऐसे खेल रहे थे, मानो अपने घर के पिछवाड़े में बल्लेबाजी कर रहे हों। उनका इशारा अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी की ओर था। इसके बाद से ही देश भर के साथ आगरा में अभिषेक की तूफानी पारी और युवराज के ट्वीट पर खास चर्चा हो रही है।
अभिषेक ने भी दिया मजेदार जवाब
युवराज की चुटकी पर अभिषेक ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता युवराज उस समय किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन 12 गेंदों में 50 रन बनाना आज भी आसान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि टीम को जीत दिलाना है। अब अभिषेक के जवाब को ही आगरा के क्रिकेट फैंस इन दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों के लिए दोहरा रहे हैं कि ‘न जाने वो किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे…’। इस तरह गुरु और शिष्य के बीच की यह दोस्ताना नोकझोंक क्रिकेट प्रशंसकों के लिए चर्चा का नया विषय बन गई।
2007 में युवराज ने रचा था इतिहास
युवराज सिंह ने 2007 के टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रचा था। इसी मुकाबले में उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। उनका यह रिकॉर्ड आज भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे तेज अर्धशतकों में शीर्ष पर है।
- 28 october 2026 agra news
- Abhishek Sharma 113 Runs
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : “Still Can’t Get 50 Off 12!”: Yuvraj’s Playful Taunt Goes Viral in Agra Also
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Cricket Academies in Agra
- Cricket Fans in Agra
- Cricket Grounds in Agra
- Cricket in Agra
- Cricket lovers in Agra
- Eklavya Sports Stadium Agra
- today news
- Yuvraj Singh 50 in 12 Balls
- Yuvraj Singh Fastest 50
- Yuvraj Singh Tweet
- Yuvraj Singh Tweet on Abhishek Sharma