आगरालीक्स …Agra News: आगरा और मथुरा में सड़क हादसे में चार की मौत, डाक कावड़ लेकर लौटते समय हुआ हादसा। ( Agra News: Four died in road accident in Agra & Mathura#Agra )
आगरा में गुरुवार की सुबह थाना सैंया क्षेत्र के ग्वालियर हाईवे पर कुनाल कॉलेज के पास ट्रक ने कांवड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में एक की मौत हो गई, धौनी उर्फ गब्बर राजस्थान की हादसे में मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हो गए।
मथुरा में हादसे में तीन की मौत
वहीं, राजस्थान के बयाना क्षेत्र के गांव लहचोरा के रहने वाले युवकों की टीम डाक कांवड़ लेकर राजघाट से लौट रहे थे। डाक कांवड़ के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली भी साथ में चल रही थी। बुधवार रात में मथुरा क्षेत्र में ट्रेलर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को चपेट में ले लिया। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई।