आगरालीक्स…..Agra News: आगरा में रक्षाबंधन पर स्पेशल गाड़ी, आगरा से झांसी, मुरैना, ग्वालियर, मथुरा, कोसी, पलवल, दिल्ली तीन दिन चलेगी, देखें शिडयूल। ( Agra News: Special Train for Agra, Mathura, Jhansi, Delhi on Rakshabandhan#Agra)
रक्षाबंधन पर गाड़ी संख्या 01823/01824 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - हजरत निजामुद्दीन- विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। स्पेशल ट्रेन झांसी से निजामुददीन के लिए आठ से 10 अगस्त तक रोजाना चलेगी। गाड़ी संख्या 01824 हजरत निजामुद्दीन- विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 09.08.25 से 11.08.25 तक रोजाना चलेगी।
ये है शिडयूल झांसी से निजामुददीन के लिए
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 15.45 बजे चलकर दतिया (16.08/16.10), डबरा (16.33/16.35), ग्वालियर (17.23/17.25), मुरैना (18.08/18.07), धौलपुर (18.50/18.52), आगरा कैंट (19.35/19.40), मथुरा जंक्शन (21.20/21.25), कोसीकलां (21.55/21.57), पलवल (23.30) होते हुए 00.30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
निजामुददीन से झांसी के लिए
यह गाड़ी हजरत निजामुद्दीन से 02.00 बजे चलकर, पलवल (03.00), कोसीकलां (03.25/03.27), मथुरा जंक्शन (04.20/04.25), आगरा कैंट (05.20/05.25), धौलपुर (06.05/06.07), मुरैना (06.28/06.30), ग्वालियर (07.28/07.30), डबरा (08.05/08.07), दतिया (08.33/08.35) होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर 09.30 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01827 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - मथुरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 15.08.25 से 17.08.25 तक रोजाना चलेगी
यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 15.45 बजे चलकर दतिया (16.08/16.10), डबरा (16.33/16.35), ग्वालियर (17.23/17.25), मुरैना (18.05/18.07), धौलपुर (18.50/18.52), आगरा कैंट (19.35/19.40) से होते हुए मथुरा जंक्शन 21.30 बजे पहुंचेगी
गाड़ी संख्या 01828 मथुरा - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 16.08.25 से 18.08.25 रोजाना चलेगी
यह गाड़ी मथुरा जंक्शन 04.25 बजे चलकर आगरा कैंट (05.20/05.25), धौलपुर (06.05/06.07), मुरैना (06.28/06.30), ग्वालियर (07.28/07.30), डबरा (08.05/08.07), दतिया (08.33/08.35) होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर 09.30 बजे पहुंचेगी।