आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा में डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाने पर विवाद, कॉलोनी और सोसाइटी में बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए फीडिंग प्वाइंट बनाने का विरोध, अभी तक बन सके हैं चार ही फीडिंग प्वाइंट। ( Agra News: Four Dog Feeding Point in Agra#Agra)
सुप्रीम कोर्ट ने बेसहारा कुत्तों के खाने के लिए कॉलोनी, सोसाइटी और सार्वजनिक स्थानों पर डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए हैं। आगरा में 100 वार्ड हैं और हर वार्ड में आठ आठ डॉग फीडिंग प्वाइंट नगर निगम द्वारा संस्थाओं और कॉलोनी व सोसाइटी के सहयोग से बनाए जाने हैं। मगर, कॉलोनी और सोसाइटी में डॉग फीडिंग प्वाइंट कहां बनाया जाए, इसका विरोध हो रहा है। इसके चलते डॉग फीडिंग प्वाइंट नहीं बन पा रहे हैं।
अभी तक चार डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाए गए
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार का कहना है कि अभी संजय प्लेस में तीन और विजय नगर कॉलोनी में एक डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाया गया है। डॉग फीडिंग प्वाइंट सभी वार्ड में बन रहे हैं इसके लिए सहयोग नहीं मिल पा रहा है।