आगरालीक्स…. आगरा में होली के बाद यमुना नहाने के चार दोस्त डूबे, स्थानीय लोगों ने तीन को बचा लिया, एक का यमुना के तेज बहाव के चलते पता नहीं चला है। गोताखोरों के साथ स्थानीय लोग तलाश में जुटे हैं।

आगरा में दोपहर तक लोगों ने जमकर होली का आनंद लिया। होली खेलने के बाद बाह के पार्वतीपुरा के रहने वाले ओमकार, सनी, रोहित, जीतू और विजय नहाने के लिए बटेश्वर में यमुना घाट पर पहुंच गए। यमुना में पांचों दोस्त नहाने लगे, यमुना का तेज बहाव था, इसके चलते चारों दोस्त डूबने लगे, उनके साथी ने शोर मचा दिया। यमुना घाट पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने यमुना में डूब रहे युवकों को बाहर निकाला।
विजय का नहीं चला पता
स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को डूबने से बचा लिया उन्हें बाहर निकाल लिया। मगर, विजय का पता नहीं चला, वह यमुना के तेज बहाव में आगे चला गया। पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से विजय की तलाश की जा रही है। होली के दिन हुए हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।