आगरालीक्स ….आगरा में दोपहर तक ही खेल लें होती, होली पर दोपहर में दो घंटे आएगी पानी, शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर।

होली पर पानी की कमी नहीं रहेगी। इसके लिए हरीपर्वत, लोहामंडी, ताजगंज और छत्ता जोन में कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। आठ मार्च को दोपहर में भी पानी की आपूर्ति की जाएगी। कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया गया है।
जलकल सचिव वीबी सिंह ने बताया कि होली के दिन बुधवार को सुबह छह से सात और दोपहर में 12 से दो बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। वहीं, सीवर लाइन की समस्या का भी निस्तारण किया जाएगा।
पानी की समस्या के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 8192095401, 18002702722
सीवर की समस्या के लिए नंबर 8700018971, 7305056978